बिज़नेस को चालू करने के लिए या फिर चालू बिज़नेस को ग्रो या एक्सपान्ड करने के लिए आपको बिज़नेस के स्तम्भ का ध्यान रखना होगा। और ऐसे ही एक स्तम्भ के बारे में हम बात करने वाले है और वो है प्रोडक्ट। देखिए बिज़नेस को ग्रो करने के लिए आपको अच्छे प्रोडक्ट के बारेमे तो सोचना ही होगा।
और एक प्रोडक्ट ही है जो आपके बिज़नेस की पहेचान करवाता है। किसी भी बिज़नेस के लिए प्रोडक्ट भी कस्टमर की तरह बेहद इम्पोर्टेन्ट होता है। इसी लिए प्रोडक्ट पर आपको विशेष रूप से ध्यान देना होगा।
आपका प्रोडक्ट कस्टमर की उन सभी डिज़ायर को पूरा करने में केपेबल होना चाइये जो कस्टमर की डिज़ायर और नीड मार्केट भी पूरा न कर पा रहा हो। आपका प्रोडक्ट एक रियल वैल्यू प्रोवाइड कर सके ऐसा होना चाइये। ताकि लॉन्ग टाइम में आपका कस्टमर ही दूसरे कस्टमर को आपके प्रोडक्ट तक खींच सके।
इनके साथ साथ बिज़नेस की स्टार्टिंग में आपके प्रोडक्ट का प्राइस कस्टमर फ्रैंडली होना चाइये ताकि शुरुआत में किसी कस्टमर को ट्राय करके देखने में डिफिकल्ट न लगे। स्टार्टिंग में प्रोडक्ट की प्राइस ऐसे सेट करनी है की उस प्रोडक्ट की प्राइस आपके कॉम्पिटिटर के प्रोडक्ट की प्राइस से कस्टमर को वो प्राइस कम लगे।
इसके लिए आपको मार्किट रिसर्च भी करनी होगी ताकि आप अच्छे से प्रोडक्ट के बारे में सही डिसीजन ले सके और उस प्रोडक्ट को कस्टमर फ्रेंडली बना सके।
और ये तो आप भी जानते होंगे की अगर आपका प्रोडक्ट कस्टमर फ्रेंडली होगा तो कस्टमर उस प्रोडक्ट को लेने से पीछे नहीं हटेंगे।
दोस्तों अगर आपको बिज़नेस ओरिएंटेड किसी भी तरह की डिटेल्ड में जानकारी चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट डाल दीजिए ताकि हम उस टॉपिक के बारे में डिटेल्ड जानकारी लेकर आ सके।
धन्यवाद !
