बिज़नेस का ख्याल आते ही सबसे पहेले दिमाक में आता हैं पैसा क्युकी बिना पैसो के आप एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाएंगे कोई छोटी सी दुकान खोलनी हैं, Entrepreneurship में जाना हैं या Startup करना हैं। इन सभी के लिए इन्वेस्टमेंट की जरुरत तो पडेगी ही।
कई बार अपने पास पैसे न होने पर चलते आइडिआ ड्रोप करना पड़ता हैं। कई बार आधे रास्ते में बजट खत्म हो जाता हैं तो कई बार पैसे होने के बाद भी सही Execution ना होने से चलती चीजे बिगड़ जाती हैं। लेकिन आप भी तो एसा सोचते होंगे की क्या बिना फंडिंग के कोई भी Startup किया जाता हैं तो आपके इस सवाल का जवाब Prostar Support के इस Platform पे मिलेगा। चलिए आगे जानते है।
किसि भी स्टार्टअप के लिए फंडिंग करवाना बहोत आसान काम तो नहीं हैं। जबतक किसि को आपका आइडिआ प्रोमिसिंग ना लगे। और कोई भी पैसा अपने बिज़नेस में नहीं लगायेगा। 2010 से 2020 तक का डेटा हैं। सेक्टर वाइज सबसे ज्यादा 800 से ज्यादा फंडिंग टेक्नोलोजी वाले स्टार्टअप में हुई है। उसके बाद इ-कॉमर्स सेक्टर में 750 के आस पास और सबसे कम रिटेल और कॉन्जूमर्स सेक्टर मे इन्वेस्ट हुई है। तो इस तरह के डेटा और रिसर्ज के बाद आप समज सकते हे की किस तरह की चीजोमे इन्वेस्ट करना हैं।
बीना किसी Funding के Business या Startup कैसे सरु हो सक्ता हैं।
1. LLP रजिस्ट्रेशन करे
सबसे पहले LLP रजिस्ट्रेशन यानी की Limited Liability Partnership एक ऐसा रजिस्ट्रेशन हैं जिसका खर्चा बहोत ही कम होता हैं। और इसका लाइसेंस बनवाना भी आसान काम हैं। जबकि खर्चे के नाम पे सिर्फ 8 से 10 हजार खर्च होते हैं तो अपने बिज़नेस LLP में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आप ये वाला ऑप्सन पसंद कर सकते हैं।
याद रखियेगा की बिना फंडिंग का मतलब किसी बड़े Amount से हैं। लेकिन अगर आपको अपना बिज़नेस रजिस्ट्रेशन करवाना हैं, GST लेनी हैं, कंपनी के नाम से पेन कार्ड लेना हो या बैंक अकाउंट खुलवाना हो तो ये सारि चीजे आप ही को करवानी पड़ेगी, ये खर्चे आप की जेब से होंगे और ये सब करवाने के लिए आप www.hiteshgajjar.com पे जा सकते है और ये सब रजिस्ट्रेशन आसानी से करवा सकते है।
2. E-commerce Platform को यूज़ करे।
दूसरा है e-commerce platform को Use करे। अपना बिज़नेस सरु करने के लिए आपको Factory डालनी हैं, Show-room खोलना हैं या एक बड़ा सा corporate office चाइये ऐसा बिलकुल भी नहीं हैं। अगर आप कोई भी Product बनाते हैं तो उसे आसानी से e-commerce platform पर बेचा जा सकता हैं।
आजकल Manufacturers, Product Makers, Self Help Groups और Garment का बिज़नेस करने वाले जैम-जूस या आचार बनाने वाले Handicraft से जुड़े लोग और ऐसे ढेर सारे लोग जो अपने कस्टमर तक पहोचना चाहते हैं वो e-commerce platform पर जा रहे हैं।
Amazon, Flipcart, Meesho or Alibaba जैसे जितने भी पॉप्युलर e-commerce platform है सभी जगे आप अपने प्रोडक्ट सेल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बोत ही मामूली सी फीस देनी होती हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते Trend के चलते जरूरत की हर चीज लोग ऑनलाइन ढूंढ रहे हैं। बस आप को फोकस बनाए रखना होगा।
3. आप Manufacturing नहीं बल्कि Marketing कीजिए।
अगर कोई प्रोडक्ट खरीदने के बाद उसका लेबल पढ़ने की आपकी आदत हैं तो आप कंपनी की डिटेल्स तो पक्के से देखते होंगे कि किस कम्पनी ने प्रोडेक्ट बनाया हैं। कहा की कंपनी है और भी कई चीजे। ऐसा करते हुए आपने भी एक चीज देखी होगी की कई बार खरीदे हुए सामान के लेबल पर लिखा रहेता हैं क्यू सामान बनाने वाली कंपनी और उसकी मार्केटिंग करने वाली कंपनी अलग है।
कई बार कोई कंपनी अपना सामान बनाकर किसी ऐसी कंपनी से टायप कर लेती हैं जिनका मार्केट प्रजेंस या ब्रांड वेल्यू ज्यादा होती हैं। और मार्किटिंग करने वाली कंपनीयो से अपने नाम से बेचती हे तो कुल मिलाकर के बहुत ही सीरियसली बात की बनाने वाले से कम कीमत पर सामान खरीद कर मार्केटिंग वाली कंपनी अपना प्रॉफिट रखते हुए उसकी कीमत तय करके उसे बाजार में बेचती हैं।
दोस्तों अगर आप भी अपनी कंपनी रजिस्टर करवा ले और आपको कोई सप्लायर मिल गया तो आप आराम से मार्केटिंग करके ही मुनाफा कमा सकते हे। इसके लिए निचे दिए गए डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ती है।
- Company Registration
- Food License from FSSAI
- Brand and Logo Registration
- GST Registration
3. Service Provider बनिए।
इसी के साथ आगे आप सर्विस प्रोवाइडर भी बन सकते है यानिकि स्टार्टअप का तो मतलब ये बिलकुल भी नहीं हैं की आप करोड़ो रुपियो से अपनी सरुआत करे। इस स्टार्टअप का बेसिक है नई सरूआत करना इस लिए अगर आप बिना फंडिग के कुछ अपना करना चाहते हैं तो सर्विस प्रोवाइडर बनिए।
- Digital Marketing Agency
- Medical Transcraption
- Web Development
- Media Planner
- Creative Designer
- Online Fitness Instructor
- Coaching Classes
- Photography Service
- SEO (Search Engine Optimization)
मार्केट से प्रोजेक्ट उठाकर इस चीज को बड़ी आसानी से किया जा सकता हैं। इसके लिए आप सरुआती दौर में Individual के लिए काम कर सकते हैं। और धिरे धिरे ग्रोथ होने पे अपनी कंपनी और ब्रांड नाम भी इन्सटेबलिस कर सकते हैं। इसमें सोसियल मिडिया के जरिए आप अपनी कॉलिटी, नोलेज स्कील्स एक्सपर्टीज लोगो तक Paid Promotion से पहोचा सकते है आपकी अर्निंग आपकी डेडिकेशन से आएगी।
और इस एरिया में इसलिए भी आगे बढ़ा जा सकता हैं क्युकी देस की GDP में सर्विस सेक्टर का कंट्रीब्यूशन लग भग 55 % का है। औरअब सबसे इंपोर्टेंट लाइन हैं
"Business is All About an Idea"
अगर आप Zero Investment और फंडिंग के साथ अपना बिज़नेस करना चाहते हैं तो अलग अलग आईडिया पर काम करते रहना होगा अगर आप को लगता है के आप का आईडीया बहुत ही दमदार हैं। तो उसपे Presentation बनाइये और फिर सही लोगो तक Organization, Institution and Commercial Forum पर अपनी बात रखिये।
अगर एक आईडीया नहीं चला तो अगले पे दिमांग लगाइये। इसे धिरे धिरे आप को भी समज में आने लगेगा की कोनसे सेक्टर में किस आइडिया के साथ आगे बढ़ा जा सकता हैं।
साथ ही लोगो से एक क्लाइंट कॉल और Social and Commercial Platform पर लोगो से मिलते रहेने पर आपकी पहचान बढ़ेगी। बिज़नेस सर्कल बढ़ेगा और कभी न कभी वो दिन जरूर आएगा जब आप के बिज़नेस के आइडिया पे आप को अपना इन्वेस्टर मिल जाएगा।
कम से कम लोगो की जानकारी में आपकी बात रहेगी तो वो भी आप का जिक्र कई ना कई जरूर करेंगे। इस बीज आपको अपनी Communication और Public Speaking को पोलिस करते रहेना होगा क्युकी किसी भी बड़े प्लेटफॉर्म पर हो सकता हैं कि आप को ढेर सारे लोगो के सामने अपनी बात रखनी पड़े।
4. Government Scheme का फायदा ले।
इंडिया में Central Government लोगो को उनको अपना बिज़नेस और Entrepreneurship और Startup खड़ा करने के लिए हेल्प करती आ रही हैं। और इसे ढेर सारे स्कीम भी अनाउंस करती रहती हैं जिसका फायदा यंग Entrepreneur उठा रहे हैं। MSME की वेबसाइट पर अगर आप जायेगे तो आपको इस प्रकार की सारी लिस्ट मिल जाएगी जैसे की।
- Prime Minister Employment Generation Program
- Credit Gerentee
- Trust fund and Micro Small Enterprise
- Interest Subsidy
- Eligibility Certificate
- Development of Khadi
- Village and Kohir Industries
और सबसिडी का फायदा भी ले सकते हैं। Actually बिना जानकारी के हमें बहुत सी गवर्मेंट की स्कीम का पता ही नहीं लग पाता हैं। और हम फाइनांस के भाव में अक्षर अपना बिज़नेस आइडिया ड्रॉप कर देते हैं। इस लिए सेंटर और स्टेट गवर्मेंट की वेबसाइट पर अपनी नजर बनाये रखिए और स्कीम की अपडेट लेते रहीए और उनका पूरा फायदा उठाइये।
5. Affiliate Marketing करे।
अगर आप अच्छे ब्लॉगर है अच्छे वीडियोज बनाते हैं या अच्छे कम्युनिकेटर हैं तो आप अफिलिएट मार्केटिंग से भी कमाई कर सकते हैं। जीरो फंडिंग के बिना भी अफिलिएट मार्केटिंग का बिज़नेस एक स्टार्टअप की तोर पर किया जा सकता हैं। अगर आप ऐसे लोगो को जानते है जो सोसियल मीडिआ इन्फ्लुएंसर हैं। एक्टर, सिंगर या स्पॉटपोर्सन हैं सोसल मीडिआ पर जिनकी फ्रेंड फॉलोविंग बहोत ही अच्छी है तो उन लोगो के प्रोडक्ट प्रमोट करवाइये जिन्हे मार्केटिंग की जरुरत हैं।
इस तरह से आप एक मीडियेटर बन कर के दोनों तरफ से कमाई कर सकते हैं इसके अलावा भी अपने यूट्यूब चैनल ब्लोग और वेबसाइट पर अफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कमाने की कोसिस की जा सकती हैं। अफिलिएट मार्केटिंग पे प्रोस्टार सपोर्ट ने अलग से कई मैसेज डाल रखे हैं। इनसे ऐमजॉन और फ्लिपकार्ड के अफिलियेट मार्केटिंग प्रोग्राम से कैसे जुड़ा जा सकता है आप ये जान सकते है।
6. Crowd Funding लीजिए।
ये भी एक ऐसा ऑप्शन है जहां से बिना अपना पैसा लगाएं बिज़नेस या स्टार्टअप सरु करने की सोच सकते है। या पर आप अपने आइडिया को पब्लिकली किसी क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म के जरिये प्रमोट करते है। ताकि लोगो का ध्यान आपके बिज़नेस आइडिया पर जाए।
इन दिनों ग्लोबली स्टार्टअप और आंट्रप्रन्योरशिप का ऐसा क्रेज चला है की लोग अच्छे आइडियास पर इन्वेस्ट करना चाहते हे। कंपनीज के शेयर IPO के जरिये खरीद रहे है। और शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर रहे है। इसी लिए कम केपिटल के साथ ही किसी नये आइडिया पर इन्वेस्ट करने का रिक्स लेना, कई लोगो को एक तरीका लगता है। जो लौंग टर्म पर एक अच्छी इनकम पाने का मौका रहता है।
फ्रेसवर्क जो की एक सॉफ्टवेर जैसी एक सर्विस प्रोवाइडर कम्पनी है। उनके कई कर्मचारी कम्पनी के सैर होल्डर्स थे, जोकि हाल ही में करोड़पति बन गए है। वैसे क्राउड फंडिंग से पैसे जुटाना थोड़ी मेहनत का काम हे इसके लिए आप जिनकी सर्विस लेंगे उनकी फ़ीस भी देनी पड़ती है। और लोगो तक पहुंचने के लिए मार्केटिंग भी करनी पड़ती है। पर वो कहते है न की ‘बून्द बून्द से सागर भरने वाला’ ये कोनसेप्ट दुनिया भर में सबसे ज्यादा फेमस है।
KETTO, MILAAP, Impact Guru Tazapay ऐसे बहुत सारे प्लेटफॉर्म है जो इंडिया में क्राउड फंडिंग करवाते हैं। पर लास्ट में एक ऐसा ऑप्शन है जो कभी भी नहीं भूलना चाहिए। फॅमिली एंड दोस्तों की मदद लेना। जरूरत के टाइम हमारी फैमिली और हमारे दोस्त ही काम आते है।
वैसे स्टार्टअप करने का अगर आप डिसीजन लेते है तो ओबियसली आप काफी कॉन्फिडेंट होकर ही आगे बढ़ते है। ऐसे में अगर आप अपना आइडिया दोस्तों और रिस्तेदारो से सैर करेंगे तो हो सकता हे की आप की काबिलियत और सोच से इंस्पायर होकर लोग आप के आइडिया में इन्वेस्ट करे। कई बार ऐसा भी होता है की हमारे किसी ने किसी जानने वाले के पास फंड होते है पर उने कहा इन्वेस्ट करना है ये समझ में नहीं आता है।
इसलिए हो सकता है की आपसे मिलकर वो आपकी मदद के लिए तैयार हो जाए ऐसे में आपकी फाइनांस वाली प्रॉब्लम सोल हो जाएगी। वैसे फंडिंग कितने तरह की होती है,और किस टाइप की फंडिंग का क्या फायदा और नुकसान है इस बारे में भी आप को प्रोस्टार सपोर्ट पर मेसेज मिल जायेगा। लेकिन सिर्फ फंड मिल जाना ही काफी नहीं है। अगर आपकी फाइनांसियल स्किल सही नहीं है तो आप को अपने लिए एक ऐसे व्यक्ति को रखना होगा जो आपका फंड मैनेज करे और कम पैसों में ही अच्छी सर्विस दिलवाए।
उम्मीद करते है की आपने अगर बिना फंडिंग के अपना स्टार्टअप करना चाहते है, तो इस मेसेज से आपको काफी नोलेज मिली होगी। और आप ये डिसाइड कर पाएंगे की आखिर करना क्या है। वैसे मेसेज अच्छा लगा है, जानकारी पसंद आई है तो कॉमेंट बॉक्स में लिखकर के अपना प्यार हमारे साथ जरूर सैर करे। साथ ही कोई और ही सवाल है जो काफी समय से अपने दिमाग में चल रहा है तो उसे लिख कर भेज दीजिये। हम कोसिस करेंगे जल्द से जल्द उस पर मेसेज बनाने की और आप तक पहुंचाने की। तब तक ऐसे मेसेज आप तक हमेसा पहुंचते रहे समय समय पर तो प्रोस्टार सपोर्ट को फॉलो जरूर करे क्युकी कोई भी जानकारी आपसे मिस न हो पाए।
